Delhi: चुनाव से पहले केजरीवाल ने अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप का किया ऐलान, विदेश में पढ़ने वाले दलित छात्रों का खर्चा उठाएगी सरकार  

Delhi Vidhansabha Chunav: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) लगातार लोकलुभावन वादे कर रही है। अब पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक केजरीवाल ने अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का ऐलान किया है।

केजरीवाल का कहना है कि जो दलित छात्र विदेश में पढ़ना चाहते हैं उनका सारा खर्चा हमारी सरकारी उठाएगी। इसके लिए हम डॉक्टर अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप शुरू करेंगे। दलित समाज का कोई भी बच्चा पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित ना रहे, इसके लिए डॉक्टर अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप दी जाएगी। दलित समाज के बच्चों का विदेश में पढ़ने का सपना होगा साकार।

इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ळिखा कि, भाजपा वालों, तुम बाबा साहेब को गाली दो, मैं उन्हें सम्मान दूंगा। बाबा साहेब को यह मेरी श्रद्धांजलि है। अरविंद केजरीवाल ने इस पोस्ट को अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है।

बता दें कि, इससे पहले आप ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा। अरविंद केजरीवाल ने योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि दिल्ली वालों के लिए संजीवनी लेकर आया हूं। दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। ये केजरीवाल की गारंटी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे।

Read Also: Delhi: उपराज्यपाल ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति, ED आबकारी मामले में चलाएगी केस

ऑटो चालकों के लिए पांच गारंटियां… 

हर चालक का 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस।

बेटी की शादी में एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता।

वर्दी के लिए साल में 2 बार 2500 रुपए दिए जाएंगे।

बच्चों को कॉम्पिटिशन के एग्ज़ाम की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी।

 ‘पूछो ऐप’ फिर से चालू होगी।

Read Also: http://OP Chautala Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम ओपी चौटाला, अंतिम दर्शन करने में लगा दिग्गजों का जमावड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *