BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा तगड़ा झटका, जोश हेजलवुड के बाद दिग्गज बल्लेबाज चोटिल, बाहर होने का मंडराया खतरा

BGT 2024-25 Steve Smith Injured: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी नहीं गुजरी है। सीरीज के पहले पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को बड़ी हार का सामना करना पड़ा तो वहीं टीम के स्टार गेंदबाज जोश हेजवुड चोटिल होने के बाद एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

अब पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले कंगारू टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ चोटिल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, स्टीव स्मिथ नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी उंगली में चोट लगी है।

हालांकि, अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है कि उनकी उंगली कैसी है। वह एडिलेड टेस्ट मैच में भाग लेंगे या नहीं। इसकी कोई आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि, पर्थ टेस्ट मैच में स्मिथ पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। वह पहली पारी में बिना खाता खोले और दूसरी पारी में 17 रन बनाकर आउट हो गए थे।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से बड़ी हार मिली थी। अब ऐसे में ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में वापसी करना चाहेगी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया बदलवा के साछ उतर सकती है। जोश हेजलवुड की जगह बोलेंड को दूसरे मैच में खिलाया जा सकता है।

Read Also: Delhi: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की संसद में स्पेशल स्क्रीनिंग, गोधरा कांड पर बनी फिल्म, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत कई केन्द्रीय मंत्री और सांसद देखने पहुंचे

स्मिथ के लिए कैसा रहा साल 2024

बता दें कि, दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार होने वाले स्टीव स्मिथ के लिए 2024 अब तक ज्यादा कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने इस साल अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 25 की औसत से 230 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 91 रनों का रहा है। यानी अब तक उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि एडिलेड टेस्ट में वह हिस्सा लेते हैं या नहीं। अगर वह एडिलेड टेस्ट खेलते हैं, तो उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा।

Read Also:http://Bangladesh Violence: एक महीने जेल में रहेंगे चिन्मय दास, कट्टरपंथियों के डर से कोर्ट में नहीं पहुंचा कोई वकील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *