The Sabarmati Report Screening In Parliament: नई संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की स्पेशल स्क्रीनिंग हो रही है। फिल्म देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्री-सांसद पहुंचे हैं। विक्रांत मैसी स्टारर द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा चुकी है।
फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 2002 गोधरा कांड और उसके बाद हुए गुजरात दंगों पर आधारित है। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मोदी पर यह आरोप भी लगे कि उन्होंने दंगों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। हालांकि, बाद में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म की सराहना की थी। उन्होंने लिखा था- यह अच्छी बात है कि सच सामने आ रहा है, वो भी इस तरह से कि आम जनता भी इसे देख सके। झूठी धारणा सिर्फ कुछ वक्त कायम रह सकती है, हालांकि तथ्य सामने आता ही है।
बता दें कि, 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के साथ फिल्म देखी थी। फिल्म देखने के तुरंत बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया था। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी 20 नवंबर को द साबरमती रिपोर्ट देखी। उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट की तारीफ भी की और प्रदेश में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया था।
एक्टर को मिली थीं धमकियां
इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुए थे। फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी को धमकियां मिली थीं। यहां तक कि उनके 9 महीने के बच्चे के बारे में भी अनाप-शनाप बोला गया था। इस बात का खुलासा खुद विक्रांत मैसी ने एक निजी मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था। विक्रांत ने कहा था कि गोधरा कांड की आग में कइयों ने रोटियां सेंकी हैं, लेकिन जो मारे गए, वे सिर्फ आंकड़े बनकर रह गए।
Read Also: http://Kishan Protest: किसानों का फिर संसद कूच, महामाया बॉर्डर पर कई किमी लंबा जाम, 4000 जवान तैनात