Uttarakhand Police Recruitment:  सिपाही भर्ती अप्लाई की आखिरी तारीख नजदीक, इस तरह करें आवेदन

Uttarakhand Police Recruitment 2024: उत्तराखंड पुलिस सिपाही भर्ती के लिए 2,000 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदक ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 29 नवंबर हैं। इसके लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस पुलिस भर्ती में योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।

उत्तराखंड पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इस भर्ती में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। सामान्य/ओबीसी और अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों की हाइट 165 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों की ऊंचाई 160 सेमी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की हाइट 157 सेमी अनिवार्य है।

ऐसे करें अप्लाई…

सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।

इसके बाद होमपेज पर पुलिस भर्ती के लिंक पर जाएं।

आवेदक प्रक्रिया शुरू करने से पहले पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

अब लॉगइन करें और फॉर्म में मांगी गई पूरी डिटेल्स भर दें।

फिर फोटो और हस्ताक्षर मांगे गए साइज में वेबसाइट पर अपलोड दीजिए।

एप्लिकेशन फीस सब्मिट करने के बाद फॉर्म का फाइनल प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

29 नवंबर तक आवेदक को आवेदन कर देना चाहिए।

Read Also: Education: केवी-जेएनवी में अनुबंध शिक्षकों को नियमित करने का कोई प्रावधान नहीं, केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने दी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *