Delhi Air Pollution: जहरीली हुई राजधानी दिल्ली की हवा, पहली बार ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा AQI

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में वायु प्रदूषण में तेजी से वृद्धि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को वायु गुणवत्ता इस सीजन में पहली बार ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 334 पर था और आज बुधवार को एक्यूआई 429 तक पहुंच गया है, जो बेहद चिंताजनक है।  

इस समय दिल्ली के 36 में से 32 स्टेशन गंभीर श्रेणी में हैं। अगर AQI 450+ जाता है तो दिल्ली को “गंभीर” या “बहुत गंभीर” श्रेणी में ले जाया जाएगा। फिलहाल, एक्यूआई 429 तक पहुंच गया है। बता दें कि, बीते 24 घंटों में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ा है। बुधवार को दिन में अंधेरा छाया रहा। इस दमघोंटू हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, राजधानी के 36 निगरानी स्टेशनों में से 30 ने वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में बताया। मंगलवार शाम तक लगातार दो सप्ताह से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बहुत गंभीर श्रेणी में थी। जिसमें गाड़ियों से निकलने वाला उत्सर्जन प्रदूषण सबसे बड़ा कारण रहा, जिसमें भागीदारी 15.4 प्रतिशत थी।

राजधानी के आस-पास के राज्यों में पराली जलाने से अब वायु गुणवत्ता और भी खतरनाक हो गई। अब एक्यूआई 400 के पार है। जिसे गंभीर श्रेणी में माना जाता है। वायु प्रदूषण बढ़ने से दिन में धुंध की मोटी परत छा गई। बुधवार को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अंधेरा छाया रहा। इस जहरीली हवा से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

Read Also:http://Jharkhand First Phase Voting: दोपहर एक बजे तक 46 फीसदी मतदान, आरहंगा में पहली बार बूथ पर वोटिंग

तापमान में गिरावट

बता दें कि, बुधवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रहा, जिससे दिनभर दृश्यता कम रही। इसके साथ ही लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। बुधवार सुबह तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सफदरजंग में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बुधवार को से गिरकर 27.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान गिरने से दिल्ली एनसीआर के लोगों को ठंड के आगमन का एहसास होने लगा है।

Read Also: http://Rajasthan Bypoll: मतदान के बीच निर्दलीय प्रत्याशी ने खोया आपा, एसडीएम को जड़ दिया थप्पड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *