Jammu Kashmir: अखनूर में सेना की बड़ी कार्रवाई, सेना की एंबुलेंस पर हमला करने वाले तीनों आतंकी ढेर

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकियों के पास से हथियार गोला बारूद भी बरामद हुआ है और सेना लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इससे पहले तीनों आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस को निशाना बनाया था।  

सोमवार सुबह आतंकियों ने जोगवान इलाके में सेना की एंबुलेंस पर गोलियां बरसाई थी। आतंकी हमले के बाद सेना ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। 32 फील्ड रेजिमेंट ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया था और जवाबी हमले में आतंकियों को मार गिराया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना सुबह लगभग 7 बजे हुई, जब तीन आतंकियों ने सेना के वाहनों पर फायरिंग की थी।  

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इलाके में तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पाकिस्तान की सीमा के पास अखनूर सेक्टर में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि खौर के भट्टल इलाके में असन मंदिर के पास ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना दी थी।

20 अक्टूबर को भी हुआ हमला

बता दें कि, इससे पहले 20 अक्टूबर को आतंकियों ने गांदरबल जिले के गगनगीर क्षेत्र में एक निजी निर्माण कंपनी के श्रमिक शिविर पर हमला किया था। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 6 बाहरी मजदूर और एक कश्मीरी डॉक्टर शामिल थे। यह हमला निहत्थे श्रमिकों पर हुआ था, जो श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग के निर्माण में लगे हुए थे।

Read Also: http://Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्यों जलाया जाता है ‘यम दीपक’? जानें इससे जुड़ी मान्यता, महत्व औप पूजा विधि

इस सुरंग के बन जाने से श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच सालभर आवागमन संभव होगा, जिससे सोनमर्ग एक सीजनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन सकेगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसी को लेकर सरकार द्वारा इस सुरंग का निर्माण कराया जा रहा है।

Read Also: http://Pune Test Live Update: रोहित के ‘बब्बर शेर’ घर में हुए ढेर, सेंटनर के सामने भारतीय बल्लेबाजी फेल, 12 साल बाद गंवाई सीरीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *