Jammu Kashmir Voting Live: आज जम्मू-कश्मीर में 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 239 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इस चरण के लिए मुख्य नाम नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और बीजेपी जम्मू-कश्मीर प्रमुख रविंदर रैना हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों का निरीक्षण करने के लिए विदेशी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के केंद्र के निर्णय की आलोचना की है।
उन्होंने कहा था कि यह चुनाव भारत का आतंरिक मामला है और मुझे नहीं पता कि विदेशियों के यहां चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेने, निगरानी करने के लिए क्यों बुलाया जाना चाहिए था। भारत को अपने आतंरिक मामलों में किसी को दखल देने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। केन्द्र सरकार के बाहरी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करना बेहद निंदनीय है।
बीजेपी प्रमुख रविंदर रैना का कहना है कि अब घाटी बदलाव को देख रही है। जम्मू-कश्मीर में परिवारवाद के कारण कभी विकास नहीं हुआ, यहां युवाओं के हाथों में हमेशा पत्थर रहे हैं लेकिन अब केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं के कारण युवाओं के हाथों में लैपटॉप दिखाई दे रहे हैं। पहले की पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस सरकारों में घाटी में हिंसा, कर्फ्यू और हड़ताल का जमाना रहता था।
बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में शाम 05:00 बजे तक लगभग 54 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। जिसमें से श्रीनगर जिले में 27.31 फीसदी, बडगाम जिले में 58.97 फीसदी, गंदेरबल जिले में 58.81 परसेंट, पुंछ जिले में 71.59 प्रतिशत, राजौरी में 67.77 प्रतिशत और रियासी जिले में 71.81 प्रतिशत मतदान हुआ।
Read Also: http://Delhi Weather Update: राजधानी में फिर बदलेगा मौसम, चार दिनों तक होगी बरसात, IMD ने दिया अपडेट
8 अक्टूबर को आएगा चुनाव परिणाम
इससे पहले 18 सितंबर को पहले चरण में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। इस दौरान 61.38 फीसदी मतदान हुआ था। किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.20 फीसदी और पुलवामा में सबसे कम 46.99 परसेंट मतदान हुआ था। अब तीसरे चरण का मतदान 5 अक्टूबर को किया जाएगा। हरियाणा के साथ-साथ 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
Read Also: Himachal: कांग्रेस सरकार ने अपनाया योगी मॉडल, हर भोजनालय और फास्टफूड पर मालिक का नाम लिखना अनिवार्य