Weather Update: महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, PM मोदी की सभा रद्द, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Weather Update: बुधवार को मुंबई में हुई भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने आज पूरे महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। पुणे के सर परशुराम कॉलेज ग्राउंड में पानी भरने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा रद्द कर दी गई।

बुधवार को हुई बारिश से 4 लोगों की मौत हो गई। अंधेरी में एक महिला नाले के पानी में डूब गई। शाम करीब 5 घंटों तक 3.9 इंच बरसात के कारण मुंबई की सड़कें नदियों में तब्दील हो गई। देर रात कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा और कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। इसके अलावा लोकल ट्रेनें भी काफी देरी से चली।

गुजरात के सूरत में बुधवार को 2 घंटे में 2 इंच बारिश से कदरसा और संग्रामपुरा इलाके की नहरों में बाढ़ आ गई। स्कूलों में बच्चे फंस गए। दमकल विभाग ने बच्चों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया। सिविल अस्पताल में भी पानी भर गया। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। गुजरात में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो 21 जिलों में बारिश हुई। खंडवा में 9 घंटे में 2.3 इंच बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के मथुरा में बारिश से कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। रजिस्ट्री ऑफिस में पानी घुस गया। मौसम विभाग के अनुसार, 17 सितंबर को राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू होती है, जो इस बार 23 सितंबर यानी एक हफ्ते की देरी से हुआ।  

Read Also: http://Ind vs Ban Kanpur Test: तीसरे टेस्ट मैच में अश्विन मचाएंगे गदर, इन रिकॉर्ड्स को कर देंगे ध्वस्त

इसी कारण पुणे और मुंबई में 10-12 अक्टूबर से पहले मानसून खत्म होने की संभावना नहीं है। आमतौर पर महाराष्ट्र से मानसून की वापसी 5 अक्टूबर के आसपास होती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र बनने और इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना के कारण 26 सितंबर से महाराष्ट्र में अच्छी बारिश होगी। महाराष्ट्र और गोवा में 28 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है।

Read Also: http://Jammu Kashmir Voting Live: दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 54 फीसदी वोटिंग, पुंछ और रियासी में सबसे ज्यादा मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *