Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से साथ हुए बलात्कार और हत्या मामले को लेकर देशभर में अभी तक आक्रोश है। पश्चिम-बंगाल के कई हिस्सों में अभी भी इसको लेकर प्रदर्शन जारी है। आरजी कर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर अभी भी धरने पर बैठे हैं। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार मामले की सुलह के लिए डॉक्टर्स को बातचीत के लिए बुलाया है।
प्रदेश सरकार की ओर से बैठक का समय शाम पांच बजे रखा है। हालांकि, डॉक्टर्स की ओर से अभी तक इस मामले में कोई जवाब नहीं आया है। बत दें कि, इससे पहले भी ममता बनर्जी और डॉक्टर्स के बीच बैठक होनी तय हो गई थी लेकिन बाद में लाइव स्ट्रीमिंग की मांग को ना मानने के कारण प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे।
इस बार ममता बनर्जी का कहना है कि प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स से बातचीत का यह आखिरी मौका है। सीएम की तरफ से ये भी साफ कर दिया गया है कि बैठक में जो भी बातचीत होगी, उसकी लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी। मगर बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। ऐसे में देखना होगा कि प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स इस मीटिंग में शामिल होने जाते हैं या नहीं।
सीबीआई ने पुलिस पर उठाए सवाल
दरअसल, इससे पहले भी ममता बनर्जी ने डॉक्टर्स को बैठक करके मामला सुलाझने के लिए कहा था। उन्होंने बैठक स्थल पर दो घंटों तक इंतजार भी किया था। डॉक्टर्स ने बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग करवाने की मांग करने लगे। ममता बनर्जी लाइव स्ट्रीमिंग के तैयार नहीं हुई थी और इसी कारण बैठक नहीं हो पाई थी। अब एक बार फिर ममता बनर्जी ने बैठक के लिए डॉक्टर्स को बुलाया है। अब देखना यह होगा कि क्या डॉक्टर बैठक में भाग ले पाते हैं या नहीं?
ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले की केन्द्रीय जांच एसेंजी सीबीआई जांच कर रही है। इस मामले में कई खुलासे भी हुए हैं। साथ ही सीबीआई ने कोलकाता पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सीबीआई के अनुसार, मृतक डॉक्टर का जल्द अंतिम संस्कार करवा दिया गया था। इसके साथ ही सीबीआई ने कहा है कि क्राइम सीन की वीडियोग्राफी भी नहीं की गई। सीबीआई ने इस मामले में आरजी कर के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष और थाना एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया है।