Politics: भारतीय क्रिकेटर रवीन्द्र जड़ेजा ने शुरू की नई पारी, बीजेपी में हुए शामिल, पत्नी ने की पुष्टि

Ravindra Jadeja Join BJP: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और दिग्गज ऑलराउंडर रवीन्द्र जड़ेजा ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। जड़ेजा की राजनीति में एंट्री हो गई है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। रवीन्द्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात के जामनगर से बीजेपी विधायक हैं। रिवाबा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए जडेजा को लेकर जानकारी शेयर की थी। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि रवींद्र जडेजा ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। जडेजा ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था।

रवीन्द्र जडेजा अपनी विधायक पत्नी रिवाबा के लिए कई बार चुनावी अभियान चला चुके हैं। चुनाव के दौरान रवीन्द्र जडेजा ने अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार किया और कई रोड शो किए। उनकी पत्नी को जामनगर उत्तर से भारी वोटों से जीत हासिल हुई थी। अब उनकी पत्नी ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा कि रवीन्द्र जडेजा ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है। टी-20 जीत के बाद रिवाबा और रवीन्द्र जडेजा ने दोनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी।

जडेजा का टी-20 करियर

रवीन्द्र जडेजा का अब तक इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया है। जडेजा ने भारत के लिए 74 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान 515 रन बनाए हैं। वे इस फॉर्मेट में 54 विकेट भी ले चुके हैं। जडेजा का एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। टी-20 विश्वकप के बाद से जडेजा ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि, वह अभी वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

Read Also:http://Haryana Chunav 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होते ही ‘सीरियल ब्लास्ट’, नेताओं ने लगाई इस्तीफों की झड़ी, कैबिनेट मंत्री बोले निर्दलीय लडूंगा चुनाव’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *