Health: प्रोटीन की कमी से रूक जाएगी शरीर की ग्रोथ और गिर जाएगा ढांचा, बचने के लिए इन फूड्स को बनाए अपनी डाइट का हिस्सा
Health: प्रोटीन हमारे शरीर के निर्माण और मरम्मत के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह कई शारीरिक कार्यों जैसे एनर्जी बनाने, हार्मोन्स रिलीज करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। हर शरीर के लिए प्रोटीन की बहुत आवश्यकता होती है। उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर प्रोटीन की मात्रा की अलग-अलग जरूरत होती है।