Kolkata Rape Murder केस पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ‘बस अब बहुत हुआ…मैं भयभीत और निराश’

Kolkata Rape Murder Case: पश्चिम-बंगाल के कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए बर्बर बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहली बार बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बस अब बहुत हो गया है। वह इस घटना से पूरी तरह भयभीत और निराश है।  

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध मंजूर नहीं हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति ने इस घटना पर बयान दिया है। उन्होंने देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकता।

इस घटना पर बंगाल के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश है। छात्र, डॉक्टर्स और आम नागरिक तक इस मामले को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि अपराधी कहीं और घूम रहे थे। अब बहुत हुआ। समाज को ईमानदार होने और आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। इस वीभत्स घटना को पूरा देश स्वीकार नहीं करेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि समाज को ईमानदारी, निष्पक्षता के साथ आत्म-विश्लेषण करने की आवश्यकता है। लोगों को खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने होंगे। अक्सर घृणित मानसिकता वाले लोग महिलाओं को अपने से कम समझते हैं। वे महिलाओं को कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखते हैं।

Read Also: http://Kolkata Rape Murder Case: प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई छात्र घायल, इस दौरान बीजेपी ने कर दिया बड़ा ऐलान

इतिहास का सामना करें देश- राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि निर्भया कांड के बाद 12 सालों में रेप की अनगिनत घटनाओं को समाज ने भुला दिया है। समाज की भूलने की यह सामूहिक आदत घृणित है। इतिहास का सामना करने से डरने वाला समाज ही चीजों को भूलने का सहारा लेता है।

अब समय आ गया है कि भारत अपने इतिहास का पूरी तरह से सामना करें। हमें जरूरत है कि इस विकृति का सब मिलकर सामना करें ताकि इसे शुरुआत में ही खत्म कर दिया जाए। देश महिलाओं के प्रति नकारात्मक और गंदी सोच को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें इतिहास को बार-बार दोहराना होगा।

Read Also: Haryana: निर्विरोध चुनी गई किरण चौधरी, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर साधा निशाना- ‘हमारे साथ किया पाकिस्तान जैसा सलूक’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *