UP: महिला सुरक्षा को लेकर सीएम योगी की दो टूक, ‘सुरक्षा में सेंध लगी तो अगले चौराहे पर यमराज मिलेगा’

UP CM Yogi Adityanath: देश में इस समय महिला सुरक्षा को लेकर खूब चर्चा और प्रदर्शन हो रहे हैं। कोलकाता की महिला ट्रेनी डॉक्टर रेप और हत्या के मामले को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कोलकाता से लेकर अयोध्या, बदलापुर और उत्तराखंड में महिला सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की जा रही है। देश का युवा वर्ग महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम की मांग कर रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बयान सामने आया है।

उन्होंने मुजफ्फरनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई देश की बहन बेटियों के साथ अत्याचार करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जो समाज अपनी बहन-बेटियों की रक्षा नहीं कर सकता है, उसका कोई भविष्य नहीं होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटी भी सुरक्षित रहेगी और व्यापारियों का भी सम्मान होगा। अगर किसी अपराधी ने महिला सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की तो अगले चौराहे पर ‘यमराज’ खड़ा मिलेगा।

बता दें, गुरुवार को ही अयोध्या नाबालिग के साथ बालात्कार मामले में सरकार ने आरोपी मोईद खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन किया था। आरोपी के निर्माण को जमींदोज कर दिया था। सीएम योगी ने मंच से समाजवादी पार्टी पर खूब निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में दंगे होते थे। ना बहन-बेटियां सुरक्षित थीं, ना व्यापारी को सुरक्षा मिलती थी और ना ही किसानों को कोई सरकारी लाभ मिलता था।

आज मैं यह कहने की स्थिति में हूं कि आज बेटी भी सुरक्षित है और प्रदेश के व्यापारियों को सम्मान भी मिल रहा है। इसके साथ ही हमारे अन्नदाता किसानों को भी हर सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक ताकत के रुप में ऊभर रहा है। सुरक्षा का बेहतर माहौल मिल रहा है। कांवड़ यात्रा भी चल रही है। सुरक्षा का कोई इश्यू नहीं है।

Read Also: http://Nepal Accident: काठमांडू जा रही यूपी नंबर की बस नदी में गिरी, अब तक 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

प्रदेश में समाजवादी पार्टी का मॉडल वही है, जो आपने कन्नौज में ‘नवाब ब्रांड’ देखा है। इस दौरान सीएम अयोध्या में नाबालिग बच्ची से हुए रेप का जिक्र करते हुए कहा कि जब कार्रवाई होती है तो समाजवादी पार्टी के मुखिया बड़ी बेशर्मी से उन बलात्कारियों के साथ खड़े होते हुए दिखाई देते हैं। किसी भी प्रदेश के लिए ऐसे सियासी दल किसी जहर से कम नहीं होते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है।

Read Also: http://Kolkata Rape Murder Case: आरोपी संजय रॉय पर सीबीआई ने कसा शिकंजा, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *