UP: देवरिया के एक स्कूल में खाना खाने से 40 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती, 8 गंभीर
UP: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक स्कूल में बासी छोले खाने से छात्र बीमार पड़ गए। आनन-फानन में छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। बासी खाना खाने से छात्रों को उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत हो गई। बता दें कि, जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के मेहरौना गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में बासी छोले खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए।