Ayodhya Rape Case: अयोध्या के नाबालिग बलात्कार मामले में पुलिस ने बड़े एक्शन की तैयारी कर ली है। बलात्कार आरोपी मोईद खान की बेकरी समेत पूरी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाएगा। शुक्रवार को ही राजस्व विभाग ने आरोपी की संपत्ति की पैमाइश की थी और आज फिर से राजस्व विभाग की टीम यहां पहुंचेगी। मोईद खान पर तालाब और कब्रिस्तान के साथ कई सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप है।
रेप आरोपी मोईद खान की बेकरी में बन रहे सामानों का भी सैंपल लिया गया और बेकरी सील कर दी गई। सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने कार्रवाई करते हुए कहा कि आरोपी की बेकरी का लाइसेंस रद्द होगा। वहीं रेप मामले में पीड़िता को सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़िता को यह धमकी अस्पताल में दी गई है।
परिजनों को सुलह न करने पर धमकी देने के मामले में समाजवादी पार्टी नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जयसिंह राणा और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है यह सभी सपा नेता नाबालिग रेप पीड़िता से सुलह न करने पर धमकी देने के लिए अस्पताल गए थे। एफआईआर में कहा गया है कि सपा नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जयसिंह राणा और एक अन्य के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया है गया है।
Read Also: http://Paris Olympic 2024: मनु भाकर महाहैट्रिक के करीब, 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में बनाई जगह
बता दें कि, आरोपी रात 11 बजे जिला महिला अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार को सुलह करने की धमकी दी। पिपरी भरतकुंड निवासी रामसेवकदास ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता फिलहाल जिला महिला अस्पताल में भर्ती है। सपा नेताओं का कहना था कि अगर मामले में सुलह नहीं किया गया तो पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देंगे और रिश्तेदारों को भी इसके परिणाम भुगतने होंगे।
Read Also: http://Paris Olympic 2024: 52 साल बाद हॉकी में भारत ने रचा इतिहास, कंगारूओं को चारों खाने किया चित