Haryana CM Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक की सुनारिया पीटीसी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पीटीसी सुनारिया से 1275 पुरुष कांस्टेबल ने पासिंग परेड में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने पासिंग परेड में शामिल होने वाले जवानों ओर परिजनों को बधाई दी। सीएम ने कहा कि हरियाणा पुलिस में इन जवानों के शामिल होने पर पुलिस को ताकत मिलेगी और समाजिक सुरक्षा में तेजी आएगी।
इस दौरान सीएम ने कहा कि पुलिस हमेशा नागरिकों को सुरक्षा में रहती तैनात है। कोई अपराधी होता है तो उन्हें सजा दिलवाने का काम भी करती है। जनता के अंदर सुरक्षा का भाव होता। हरियाणा पुलिस बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश की जनता की सुरक्षा करती है। बीजेपी ने पूरे प्रदेश की पुलिस सेवा को आधुनिक मजबूती देने का काम किया है। हम इसी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत से मजबूत हो सके।
सीएम ने कहा कि पहले भर्ती गैंग भर्तियां रोकने का पूरा प्रयास करते थे और कोई भी भर्ती निकलती है तो कोर्ट का दरवाजा खटखाते है। आज बिना खर्ची पर्ची से नौकरी मिलती है। यह कोई परिवर्तन किया तो बीजेपी सरकार ने किया है। हमारा प्रयास हमेशा पुलिस को आधुनिक मजबूत बनाने का रहता है। जिससे पूरे प्रदेश में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और अपराध मुक्त हरियाणा बनें।
इसके अलावा मुख्यमंत्री सैनी ने रोहतक में 34.74 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन हाई सिक्योरिटी जेल में ‘एडवांसड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशन’ स्थापित करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। जिससे जेल में बेहतर सुविधाएं स्थापिक हो सकें। संपूर्ण प्रदेश को विकसित बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध है।
Read Also: http://Nepal Plane Crash: काठमांडू में विमान क्रैश, अब तक 18 लोगों की मौत, पायलट घायल