Nepal Plane Crash: काठमांडू में विमान क्रैश, अब तक 18 लोगों की मौत, पायलट घायल

Nepal Plane Crash: नेपाल की राजधानी काठमांडू में उड़ान भरते ही एक प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि पायलट को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था। विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसके कुछ ही देर बाद सुबह करीब 11 बजे यह क्रैश हो गया। 9N-AME प्लेन सूर्या एयरलाइन्स का था।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई और इसे तुरंत बुझा दिया गया। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने काठमांडू पोस्ट से बात करते हुए कहा, प्लेन ने रनवे के दक्षिणी छोर से टेकऑफ किया था। प्लेन में अचानक से झटका लगा और इसका विंग जमीन से टकरा गया। इसके बाद विमान में आग लग गई। इसके बाद यह रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्धा एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच गिर गया।

Read Also: http://Union Budget 2024 Live Update: राहुल गांधी का केन्द्र सरकार पर निशाना, बोले- ‘कुर्सी बचाओ और कॉपी पेस्ट बजट’

2023 में हुआ था भीषण हादसा

बता दें कि, इससे पहले नेपाल में 14 जनवरी 2023 को एक भीषण विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया था। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। विमान पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया था। इससे प्लेन में आग लगी और वह खाई में जा गिरा था। जिसमें प्लेन में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई थी।

Read Also: http://NEET UG 2024: दोबारा नहीं होगी नीट यूजी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *