Monsoon Session Live: NEET परीक्षा पर संसद में बवाल, राहुल गांधी ने परीक्षा सिस्टम को बताया फ्रॉड, शिक्षा मंत्री बोले- ‘मुझे सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं’

Monsoon Session Live: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है। यह सत्र 12 अगस्त तक चलेगा और इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। सरकार की ओर से कुल 6 विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। विधेयक पेश होने पर विपक्ष की ओर से हंगामा देखने को मिल सकता है। सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में नीट परीक्षा को लेकर जमकर बवाल मचा। सदन में आज केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी और कल मंगलवार को बजट पेश किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस दौरान परीक्षा सिस्टम को फ्रॉड बताया और कहा कि केन्द्र सरकार देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार को एक मजबूत परीक्षा सिस्टम बनाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा, मुद्दा यह है कि देश में लाखों छात्र हैं, जो इस बात से बेहद चिंतित हैं कि क्या हो रहा है और उन्हें यकीन है कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक धोखा है। लाखों लोग मानते हैं कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है, तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली खरीद सकते हैं और विपक्ष भी यही सोचता है।

पेपर लीक गंभीर समस्या- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश के सामने यह स्पष्ट है कि हमारी परीक्षा प्रणाली में बहुत गंभीर समस्या है। सिर्फ नीट में ही नहीं बल्कि सभी प्रमुख परीक्षाओं में गड़बड़ी है। इस दौरान जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, पिछले सात साल में पेपर लीक को लेकर कोई सबूत नहीं हैं। यह केस पहले ही सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। चीफ जस्टिस इस पर सुनवाई कर रहे हैं। एनटीए के बाद 240 एग्जाम हुए हैं। 5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने अप्लाई किया और 4.5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने इसमें भाग लिया।

Read Also: http://Bangladesh Violence: कर्फ्यू के बाद बांग्लादेश में प्रदर्शन जारी, हिंसा में अब तक 105 मौतें, आरक्षण के खिलाफ सड़कों पर छात्र

पीएम ने दी शुभकामनाएं

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज सावन का पहला सोमवार है। इस पावन दिन पर एक महत्वपूर्ण सत्र शुरू हो रहा है। मैं देशवासियों को सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। पूरे देश की नजर इस पर है और यह एक सकारात्मक सत्र होना चाहिए।

Read Also: http://Haryana Assembly Election 2024: आम आदमी पार्टी ने दी हरियाणा को पांच गारंटी, सुनीता केजरीवाल दौर पर, पढ़िए पूरी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *