Delhi: सुप्रीम कोर्ट का यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस, ‘दुकानों पर नाम पहचान लगाने की कोई जरूरत नहीं’

Name Plate Row: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भेजा है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कोई भी दुकानदार नाम बताने के लिए बाध्य नहीं है। दुकानदारों को यह बताना जरूरी है कि दुकान पर खाना माशाहारी है या शाकाहारी। नाम प्लेट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही अदालत ने ये भी कहा है कि अगर याचिकाकर्ता अन्य राज्यों को भी इसमें शामिल करना चाहते हैं तो उन राज्यों को भी नोटिस जारी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा से पहले जरूरी निर्देश जारी किए थे। सरकार के मुताबिक, सड़क किनारे ठेले समेत हर खाद्य पदार्थ की दुकानों के मालिकों को अपने नाम का बोर्ड लगाना जरूरी कर दिया गया था। इस नियम की शुरुआत मुजफ्फरनगर से हुई थी। वहां स्थानीय प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों के रास्ते में पड़ने वाली दुकानों पर उनके मालिक और संचालक के नाम लिखने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री ने 19 जुलाई को अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की थी और पूरे प्रदेश में कांवड़ यात्रियों के रास्ते में पड़ने वाली हर दुकान के मालिक और उसके संचालक का नाम लिखने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री ने हलाल प्रोडक्ट्स बेचने वालों पर भी कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इसके बाद विपक्ष के तमाम दलों ने इसका विरोध किया था।

Read Also: http://Haryana Assembly Election 2024: आम आदमी पार्टी ने दी हरियाणा को पांच गारंटी, सुनीता केजरीवाल दौर पर, पढ़िए पूरी ख़बर

कोर्ट में दी गई दलीलें

एनजीओ एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स ने उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सोमवार को जस्टिस हृषिकेश रॉय और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने इस पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान एनजीओ की ओर से पेश वकील सीयू सिंह ने कहा कि यूपी सरकार के इस फैसले का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। कोई भी कानून पुलिस कमिश्नर को इस तरह की शक्तियां नहीं देता। सड़क किनारे चाय की दुकान या ठेला लगाने वाले दुकानदार की ओर से इस तरह की नेमप्लेट लगाने के आदेश देने से कुछ फायदा नहीं होगा।

Read Also: http://Monsoon Session Live: NEET परीक्षा पर संसद में बवाल, राहुल गांधी ने परीक्षा सिस्टम को बताया फ्रॉड, शिक्षा मंत्री बोले- ‘मुझे सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *