PM Modi Visit: मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, पुतिन के साथ होगी वार्ता

PM Modi Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर ही प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति व्लादिनमीर पुतिन के निमंत्रण पर पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री रूसी राष्ट्रपति के साथ 22वें रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत की भी उम्मीद है।

Read More

Jammu Kashmir: कठुआ में एक और आतंकी हमला, सेना के वाहन को बनाया निशाना

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में सेना पर आतंकी हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार दोपहर को घाटी में एक बार फिर से आतंकियों ने भारतीय सेना को निशाने पर लिया और वाहन पर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतंकी ग्रेनेड लेकर आए थे और सेना की गाड़ी को उड़ाने के इरादे से उसे फेंका और फिर फायरिंग शुरू कर दी।

Read More

संदेशखाली मामला: सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, CBI जांच पर नहीं लगेगी रोक

Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। शीर्ष अदालत ने बंगाल सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण-जमीन हथियाने और राशन घोटाले से जुड़े सभी मामलों में सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

Read More

UP: गाजीपुर में प्रेम प्रसंग के चलते खूनी खेल, माता-पिता और पुत्र की गला रेतकर हत्या

Ghazipur Murder: उत्तर प्रदेश का गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र एक बार फिर से चर्चा में हैं लेकिन इस बार राजनीति नहीं बल्कि अपराध के कारण चर्चा में हैं। क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक परिवार के तीन सदस्यों की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतकों में माता-पिता और 20 साल का बालिग बेटा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More