Parliament Session: वायनाड भूस्खलन पर बोले अमित शाह, केरल सरकार ने नहीं दिखाई गंभीरता

Parliament Session: केरल में मंगलवार सुबह हुए भूस्खलन से करीब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को मलबे से रेस्क्यू करके निकाला गया। भारतीय सेना और एनडीआरएफ ने मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। बुधवार को लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि केन्द्र सरकार की तरफ से केरल सरकार को लैंडस्लाइड को लेकर अर्ली वॉर्निंग दी गई थी। चेतावनी देने के बावजूद केरल सरकार ने मामले पर गंभीरता नहीं दिखाई और इसमें लापरवाही बरती है।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि मुझे लगा कि आज का दिन शायद राजनीति से परे रहेगा। जानकारी के अभाव में कुछ राजनीतिक टिप्पणियां की गईं। आरोप लगाए गए हैं कि पहले से चेतावनी नहीं दी गई। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि केंद्र सरकार की तरफ से केरल सरकार को लैंडस्लाइड को लेकर अर्ली वॉर्निंग दी गई है। चेतावनी देने के बावजूद केरल सरकार ने मामले पर गंभीरता नहीं दिखाई और इसमें लापरवाही बरती। इस घटना को लेकर मिली चेतावनी के बाद भी केरल सरकार ने लोगों को वहां से नहीं हटाया। केरल सरकार ने केंद्र की चेतावनी के नजरअंदाज किया।

अमित शाह ने कहा कि कई राज्यों ने अर्ली अलर्ट का इस्तेमाल करके नुकसानों को बिल्कुल खत्म कर दिया। ओडिशा में जब नवीन पटनायक की सरकार थी, तब अर्ली वॉर्निंग का इस्तेमाल कर साइक्लोन के समय पर जानमाल के नुकसान को कम किया गया। सिर्फ एक व्यक्ति की गलती की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। मुसीबत के समय हमें राजनीति से परे रहना चाहिए और एकजुट होकर मुसीबत का सामना करना चाहिए। हम सभी का कर्तव्य देश की सेवा करना है।

Read Also: http://Madhya Pradesh: रक्षा बंधन से पहले लाड़ली बहनों को बीजेपी सरकार का तोहफा, अब इतने रुपए में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *