Terror Attack: घाटी में आतंकी हमलों के बाद पीएम मोदी की NSA के साथ बैठक, आतंकवाद के खिलाफ लिया गया बड़ा फैसला
PM Modi Meeting on Terror Attack In Jammu Kashmir: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों को लेकर राष्ट्रीय सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए निर्देश दिए। आतंकवादियों ने 9 जून रविवार से लेकर बुधवार तक घाटी में रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में दहशत फैलाई।