Kuwait Fire: भीषण अग्निकांड में 42 भारतीयों समेत 49 लोगों की मौत, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन पहुंचे कुवैत

Kuwait Fire: कुवैत के मंगाफ शहर की 6 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 42 भारतीयों समेत 49 लोगों की मौत हो गई। इस अग्निकांड में 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों में 12 केरल और 5 तमिलनाडु से थे। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन और केरल की की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज कुवैत पहुंच चुके हैं।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों की शिनाख्त के बाद उनके परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया जाएगा। बिल्डिंग की सीढ़ियों पर कुछ शव मिले हैं और कुछ शवों को पहचानना मुश्किल हो रहा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारत का एयरफोर्स वन प्लेन शवों को वापस लाने के लिए तैयार खड़ा है।

मंत्री ने कहा, जैसे ही शवों की पहचान हो जाती है, उनके परिजन को इसकी सूचना दी जाएगी। इसके बाद शव वापस भारत लाए जाएंगे। कुवैत के समयानुसार यह हादसा बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर के किचन में लगी आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। उस वक्त सभी कामगार सो रहे थे।

आग लगने की वजह से मची भगदड़ के बीच कई लोगों ने घबराकर बिल्डिंग की खिड़कियों से छलांग लगा दी। कई लोग इमारत के अंदर ही फंसे रह गए और धुएं में दम घुटने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीमों ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लोगों को बाहर निकालने और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

Read Also: http://Weather Update: उत्तर भारत में मानसून कब देगा दस्तक? 12 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

दूसरा सबसे बड़ा भीषण अग्निकांड

बता दें कि, पूरे कुवैत में इमारतों में लगी यह अब तक की सबसे भीषण आग है। मरने वालों की संख्या के मामले में देश में यह दूसरी सबसे बड़ी आग है। इससे पहले अगस्त 2009 में जाहरा शहर में एक महिला ने पति की दूसरी शादी से नाराज होकर शादी के तंबू में आग लगा दी थी, जिससे 56 महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई थी। संख्या के लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी दूसरी आग है।

Read Also: http://Kathua Terror Attack: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *