Basketball Popularty In India: बास्केटबॉल विश्व के सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से देखे जाने वाले खेलों में से एक है। अब इसी खेल की भारत में लोकप्रियता बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। बास्केटबॉल देश में बढ़ावा देने के लिए कैप्टन प्रोफेशनल बास्केटबॉल लीग (CPBL) ने कदम उठाए हैं। भारतीय बास्केटबॉल महासंघ (BFI) की एक टेंडर लीग पर कर्नाटक की अदालत ने रोक लगा दी है। जिससे इस खेल में प्रतिभाओं और पेशेवर लीग को एक साथ मंच पर लाया जाए। देश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तरह इस खेल को भी लोकप्रियता मिल सके।
कोर्ट ने टेंडर पर रोक ऐसे समय में लगाई है, जब भारतीय बास्केटबॉल महासंघ ने 27 मई को एक टेंडर जारी किया था। बीएफआई ने कहा था कि वह कैप्टन प्रोफेशनल बास्केटबॉल लीग (CPBL) के साथ मैचों की मेजबानी और जमीनी स्तर की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके बाद सीपीबीएल ने कोर्ट का रूख किया था। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 10 जून तक अंतरिम रोक लगा दी थी।
कोर्ट में तर्क दिया था कि सीपीबीएल (CPBL) को अनुबंध दिए जाने के बावजूद आईएनबीएल प्रो (INBL Pro) प्रदर्शनी मैचों की मेजबानी के लिए अधिकार नहीं दिया गया है। जिससे पेशेवर लीग मैचों का आयोजन नहीं किया जा सकता। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फैसला लीग मैचों के आयोजन पक्ष में दिया। अब आईएनबीएल प्रो प्रदर्शनी मैचों का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जा सकेगा।
दरअसल, भारतीय बास्केटबॉल महासंघ ने अपने निविदा में सूचित किया था कि सीपीबीएल के साथ कॉन्ट्रेक्ट होने के बावजूद प्रदर्शनी मैचों की नियुक्ति का स्तर अलग होना चाहिए। मैचों की मेजबानी के लिए नियुक्ति के आधार वित्तीय और तकनीकी रूप से होना चाहिए। इसके बाद सीपीबीएल ने कोर्ट ने का रूख किया था। बाद में अदालत का फैसला बीएफआई के खिलाफ आया था।
खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा
देश में बास्केटबॉल की लोकप्रियता और खेल बढ़ावा देने के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अब इस खेल को एक मंच पर आसानी से लाया जा सकेगा। प्रो लीग मैचों का आयोजन देशभर में किया जा सकेगा। इसके लिए सीपीबीएल ने 300 करोड़ रुपए का निवेश लगाने के मन बना लिया है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आईएनबीएल प्रो लीग (INBL Pro League) भी एक मंच प्रदान करने के लिए आगे आया है। अब बास्केटबॉल को जमीनी स्तर पर बढ़ाने का काम त्वरित शुरू हो जाएगा और देशभर की प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। इस खेल को क्रिकेट की तरह लोकप्रियता मिलनी शूरू हो जाएगी।
बता दें कि, बास्केटबॉल एक टीम खेल है, जिसमें 5 सक्रिय खिलाड़ी वाली दो टीमें होती हैं, जो एक दूसरे के खिलाफ एक 10 फुट (3.048 मीटर) ऊंचे घेरे (गोल) में, संगठित नियमों के तहत एक गेंद डालकर अंक अर्जित करने की कोशिश करती हैं। गेंद को ऊपर से टोकरी के आर-पार फेंक कर (शूटिंग) अंक बनाए जाते हैं, खेल के अंत में अधिक अंकों वाली टीम जीत जाती है।