Loksabha Election 2024 7th Phase Voting: थम गया चुनावी शोर, हॉट सीट वाराणसी लेकर कंगना रनौत की मंडी सीट तक होगा मतदान, 57 सीटों पर कई दिग्गजों की साख दांव पर

Loksabha Election 7th Phase Voting: आम चुनाव 2024 का चुनावी शोर गुरुवार शाम 30 मई को थम गया। लोकसभा चुनाव के सातवें यानि आखिरी चरण में एक जून को 57 सीटों पर मतदान होगा। 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस चरण में आठ राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश की सीटों पर वोटिंग होनी है। इन सीटों में देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार इस सीट से प्रत्याशी है।

इस चरण में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की हमीरपुर, भोजपुरी गायक पवन सिंह की काराकाट, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मंडी सीट शामिल है। इस आखिरी चरण में एक सीट केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सीट भी शामिल हैं। इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष तिवारी चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

इन राज्यों में किया जाएगा मतदान

सातवें चरण की मतदान प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम-बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशाो की 6, हिमाचल प्रदेश की 4,  झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम-बंगाल, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और चंड़ीगढ़ में मतदान प्रक्रिया होगी। इस आखिरी मतदान प्रक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री कंगना रनौत, भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, गोरखपुर से सांसद रवि किशन, टीएमसी महासचिव अभिषेक बेनर्जी, हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद होने जा रही है।

Read Also: http://Karnataka Sex Scandal: 35 दिन भारत लौटे प्रज्वल रेवन्ना, SIT ने किया गिरफ्तार, 26 अप्रैल को चले गए थे जर्मनी

2019 में कैसा रहा था परिणाम

बता दें कि, सालव 2019 के लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की  57 सीटों में से बीजेपी के खाते में 25 सीटें गई थी। टीएमसी के खाते में कुल 8 सीटें और कांग्रेस ने सात सीटों पर कब्जा किया था। पिछले चुनाव के आखिरी पड़ाव के मतदान में कुल 65.29 फीसदी मतदान हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक मतदान पश्चिम-बंगाल में दर्ज हुआ था, जो कि 78.80 फीसदी रहा था और कम वोटिंग बिहार राज्य में  51.34 प्रतिशत हुई थी। लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित होंगे। अब यह देखना देखना होगा कि कौन-कौन से सांसद अपनी राजनीतिक गद्दी बचा पाते हैं और किन-किन नए प्रत्याशियों को जनता अपने क्षेत्र से जिताती हैं।

Read Also: Basketball: देश में बास्केटबॉल की बढ़ेगी लोकप्रियता, CBPL ने उठाए कदम, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर होगा लीग आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *