Delhi LG Announced on Heat Wave: एलजी वीके सक्सेना ने श्रमिकों के लिए किया बड़ा ऐलान, 12 से 3 बजे तक नहीं करेंगे काम, वेतन मिलेगा पूरा

Delhi LG VK Saxena Announced: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने श्रमिकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। एलजी का कहना है कि हीटवेव के दौरान मजदूरों और कर्मचारियों को दोपहर 12 से 3 बजे तक काम नहीं करना होगा। इसके बदले वेतन नहीं काटा जाएगा। इस समय देश के कई राज्य भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। तापमान 50 डिग्री के पार कर रहा है और आलम यह है कि लोग बाहर जाने से कतरा रहे हैं।

इतनी भीषण गर्मी में भी “समर हीट एक्शन प्लान” के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल या उनके मंत्रियों द्वारा अभी तक कोई कदम न उठाए जाने के लिए एलजी ने आलोचना की है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 20 मई से ही ऐसा कर रहा है, लेकिन पर दिल्ली सरकार के तहत आने वाले दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी अब तक ऐसा नहीं कर रहे थे। इस संबंध में एलजी ने मुख्य सचिव को तत्काल बैठक करने का निर्देश दिया है।

उपराज्यपाल ने जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता तब तक यह व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मौसम में अपना ध्यान रखें और अनिवार्य कार्य के लिए घर से बाहर निकलें। इस समय हीटवेव लोगों की मौत का कारण बन रहा है और हीट स्ट्रोक आ रहे हैं।

Read Also: http://T20 WC 2024: पाकिस्तान के खिलाफ धांसू है विराट कोहली का रिकॉर्ड, आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए, कब है भारत और पाक का महामुकाबला

नरेला में तापमान 49 के पार

सूर्य की तपिश और लू थपेड़ों से राजधानी इस समय तप रही है। इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। मंगलवार को हालत यह था कि नरेला और बवाना क्षेत्र स्थित मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, यह दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में दर्ज किया गया अब तक का रिकॉर्ड सर्वाधिक तापमान है। हालांकि, औसत अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। यह चार वर्षों में सबसे अधिक है।

Read Also: http://Money Laundering Case: केजरीवाल को 2 जून को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत बढ़ाने से किया इंकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *