Assam Fire: कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, छात्रों में मची चीख पुकार, बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान
Assam Fire: असम के सिलचर इलाके की बहुमंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने से बिल्डिंग में चीख पुकार मच गई और छात्रों ने आनन-फानन में बिल्डिंग से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे में दर्जनभर से ज्यादा बच्चे घा्यल हुए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।