Delhi: लात घूसों से शरीर के हर हिस्से पर किया वार…स्वाति मालीवाल ने FIR में विभव पर क्या-क्या आरोप लगाए ?

Swati Maliwal FIR: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ पुलिस स्टेशन में लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मालीवाल ने आरोप लगाए कि अरविंद केजरीवाल के सीएम आवास पर मेरे साथ मारपीट हुई और इस दौरान केजरीवाल वहां मौजूद थे। विभव कुमार ने मेरे मुंह पर कई थप्पड़ मारे और शरीर के कई हिस्सों पर लात घूसों की बरसात की गई।

इससे पहले स्वाति ने दिल्ली पुलिस को चार दिन पहले किए गए पीसीआर कॉल के बारे में भी सिलसिलेवार जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को मारपीट, छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं में FIR दर्ज की है। उसके बाद देर रात स्वाति का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया गया। अब जल्द ही उनके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाने की तैयारी है।

पुलिस ने विभव कुमार की तलाश तेज कर दी है और उससे भी पूछताछ की जानी है। विभव को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी शुक्रवार को तलब किया है। बता दें कि, 13 मई को स्वाति मालीवाल अपने पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंची थीं। स्वाति ने शिकायत में दावा किया है कि जब वो ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थी, तभी विभव ने मेरे साथ-साथ बदसूलकी की और बिना किसी उकसावे के हमला किया है, जिसके बाद स्वाति ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी।

Read Also: http://Loksabha Chunav 2024: कौन होगा इंडी गठबंधन का पीएम चेहरा ? भूपेश बघेल ने कर दिया खुलासा

बाद में स्वाति पुलिस स्टेशन भी पहुंची थी। हालांकि, वो बाद में शिकायती पत्र देने की बात कहकर चली गई थी। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा और तीन दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की है। गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाह के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम गठित की गई थी और वह स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस टीम चार घंटों तक मालीवाल के आवास पर मौजूद रही।

Read Also: Jharkhand: टेंडर कमीशन घोटाले में कांग्रेस मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, छापेमारी में ईडी ने बरामद किया था 37 करोड़ रुपए का कैश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *