IPL 2024: मुंबई की हार पर हार, वानखेड़े में 12 साल बाद मिली शिकस्त…इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या की लगाई क्लास

IPL 2024 MI vs KKR Irfan Pathan: मौजूदा आईपीएल सीजन में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा। शुक्रवार को केकेआर (KKR) से मिली हार के बाद मुंबई टीम की प्लेऑफ (Playoff) में पहुंचने की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई। कोलकाता ने इस मैच में मुंबई को 24 रनों स हराया था। वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs Mumbai Indians) ने मुंबई इंडियंस को 12 साल बाद हराया।

हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह कप्तान बनाया गया था। इस सीजन में हार्दिक पाड्या (Hardik Pandya Captaincy) की कप्तानी सवालों के घेरे में रही और दिग्गजों ने लगातार हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठाए। अब पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने हार्दिक की क्लास लगाई और अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि यह हार पचाने वाली नहीं है। मैच के अहम मौकों पर हार्दिक ने बड़ी गलती की है।

हार्दिक को मुंबई का कप्तान बनने के बाद से लगातार ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा। फिर बात चाहे स्टेडियम में हूटिंग की हो या फिर ट्विटर पर ट्रोल होने की यूजर्स ने पांड्या को खूब परेशान किया। इस बीच इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या की आलोचना की और कहा कि उनकी कप्तानी को लेकर उठ रह सवाल सही हैं।

कप्तानी पर सवाल सही- इरफान पठान

उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस (MI) की कहानी यहीं खत्म हो गई। देखिए, मुंबई ऑन पेपर इतनी अच्छी टीम थी, लेकिन उसे मैनेज नहीं किया गया। हार्दिक की कप्तानी पर जो सवाल उठ रहे थे, वो बिल्कुल सही सवाल थे। जब आपने केकेआर (KKR) के 57 रन पर पांच विकेट गिरा दिए तो उसके बाद नमन धीर (Naman Dhir) को लगातार तीन ओवर देने की जरूरत नहीं थी। आपको अपना छठा बॉलर लाना चाहिए था और वहां से मनीष (Manish Pandey) और वेंकेटश (Venkatesh Iyer) में अच्छी साझेदारी बनी।

Read Also:Amla Juice Benefits: रोजाना खाली पेट आंवला जूस पीने से होते हैं चमत्कारिक फायदे, कई बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

जहां आप कोलकाता की टीम को 150 रनों के स्कोर पर रोक सकते थे, वहीं आपने 170 रनों तक पहुंचा दिया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां कप्तानी और मैनेजमेंट जरूरी होता है और मुंबई की टीम इस वक्त एकजुट होकर नहीं खेल रही है। सबको एकसाथ लाना, कप्तानी की प्लेयर रिस्पेक्ट करें और ऐसा लग रहा है कि मुंबई की टीम के प्लेयर्स ने अपने कप्तान को स्वीकार नहीं किया।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: कांग्रेस को सूरत और इंदौर के बड़ा झटका, पुरी प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *