Amla Juice Benefits: आज की डिजिटल लाइफ में हर कोई अपने दिन की शुरुआत ऐसी डाइट के साथ करना चाहता है कि, जिससे पूरा दिन शरीर ऊर्जावान होने के साथ-साथ स्वस्थ बना रहें और कई तरह की समस्याओं से निजात पाया जा सके। ऐसे में अधिकतर लोग सुबह-सुबह खाली पेट पोष्टिक तत्वों वाले जूस का सेवन करना पसंद करते हैं क्योंकि, सुबह-सुबह पेट भर जाता है और मोटापा की समस्या कम होती है। ऐसे में ज्यादातर आंवला का जूस पसंद किया जाता है।
स्वाद में हल्का खट्टा होने की वजह से कई लोग इसे काफी पसंद करते हैं। अपने ढेर सारे गुणों की वजह से यह आयुर्वेद जैसी पारंपरिक चिकित्सा में भी इस्तेमाल किया जाता है। लोग इसे आमतौर पर अचार, मुरब्बा या चटनी के रूप में खाते हैं। इसे खाने से जितने फायदे मिलते हैं, उतना ही लाभ इसका रस पीने से मिलता है। आइए जानते हैं रोजाना खाली पेट आंवले का जूस पीने के फायदे कितने हैं।
मजबूत पाचन तंत्र
आंवले में पाचन तंत्र को मजबूत करने वाले गुण पाए जाते हैं। इससे हमारा पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है। ऐसे में खाली पेट आंवले का रस पीने से पेट के स्वास्थ्य में सुधार, कब्ज को कम करने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट जूस पीने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है।
कॉलेस्ट्रॉल कम करना
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा सेहत को कई गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आंवला कोलेस्ट्रॉल के बढ़े हुए लेवल को कम करने में मददगार साबित होता है, जिससे दिल की सेहत को भी फायदा मिलता है। रोजाना सुबह खाली पेट आंवला का जूस पीना चाहिए।
डिटॉक्सिफिकेशन
आंवले में डिटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इस तरह से आंवले की मदद से डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है, जिससे सामान्य शक्ति और स्वास्थ्य में वृद्धि हो सकती है। हमारा शरीर से अशुद्ध पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
मजबूत मेटाबॉलिज्म
माना जाता है कि, आंवला का जूस पीने से हमारा मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। दरअसल, तेज मेटाबॉलिज्म होने की वजह से शरीर ज्यादा प्रभावी ढंग से कैलोरी जलाता है। जिससे हमें मोटापा कम करने में मदद मिलती है।