Loksabha Chunav 2nd Phase Votting: दूसरे चरण में एनडीए को भरपूर समर्थन, विपक्ष पूरी तरह निराश- PM Modi

Loksabha Chunav 2nd Phase Votting PM Modi: 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। इसके साथ-साथ बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के बचे हुए इलाकों में भी मतदान किया गया। आज केरल की सभी 20 सीटों, कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8, मध्यप्रदेश में 6, असम और बिहार में 5-5, पश्चिम-बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3, त्रिपुरा की 1 और जम्मू-कश्मीर की दोनों लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ।

दूसरे चरण में कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए थे। पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है। इसके बाद 4 जून को मतगणना की जाएगी। दूसरे चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा। दूसरा चरण बहुत अच्छा रहा। पूरे भारत के लोगों का आभार जिन्होंने आज मतदान किया। एनडीए को मिल रहा अद्वितीय समर्थन विपक्ष को और भी निराश करने वाला है। मतदाता एनडीए का सुशासन चाहते हैं। युवा और महिला मतदाता एनडीए को मजबूत समर्थन दे रहे हैं।

शाम 5 बजे तक कितना मतदान

बता दें कि, शाम 5 बजे तक असम में 70.66 फीसदी, बिहार में 53.03 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 72.13 फीसदी, जम्मू और कश्मीर में 67.22 फीसदी, कर्नाटक में 63.90 फीसदी, केरल में 63.97 फीसदी, मध्यप्रदेश में 54.42 फीसदी, महाराष्ट्र में 53.51 फीसदी, मणिपुर में 76.06 फीसदी, राजस्थान में 59.19 फीसदी, त्रिपुरा में 76.23 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 52.64 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 71.84 फीसदी मतदान हुआ है।

Read Also: Horoscope: तीन राशियों पर भारी रहेगा शनिवार का दिन, जानिए 27 अप्रैल का पूरा राशिफल

क्या बोले सपा मुखिया अखिलेश यादव

वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, दूसरे चरण में दिनभर ये एक अजब रूझान देखने को मिला कि हर बूथ पर ‘इंडिया गठबंधन’ के समर्थन में वोट डालने वाले हर समाज और वर्ग के मतदाताओं का आना लगातार बढ़ता गया। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी के मतदाता कम से और कम होते चले गए।

दरअसल, बीजेपी के हताश, निराश समर्थकों के बीच बीजेपी की ऐतिहासिक हार की पुख्ता बात बुरी तरह से फैल चुकी है। उनके संगी-साथी भी कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। भाजपाई नेताओं के उलूल-जुलूल बयानों से भाजपाई शर्मिंदा भी हैं और अंदर से नाराज़ भी। आखिरकार उन्हें भी तो समाज के बीच ही रहना है। राजनीतिक बयानबाज़ी के चक्कर में पड़कर वो अपने और अपने परिवारवालों के सामाजिक संबंधों को समाज के बीच खराब नहीं करना चाहते हैं।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: संदेशखाली में CBI और NSG का बड़ा एक्शन, टीएमसी नेता के घर मिला हथियार और बारूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *