IPL 2024 KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आई रनों की बाढ़, रिकॉर्ड बुक के पलट गए इतिहास के पन्ने, जानें पूरे आंकड़े

IPL 2024 KKR vs PBKS: शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। यह मैच आईपीएल इतिहास की किताब में दर्ज हो गया। यह मुकाबला गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। दोनों टीमों के गेंदबाज इस मुकाबले को जल्दी से जल्दी भूलना चाहेंगे। पूरे मैच के दौरान चौकों छक्कों की बरसात देखने को मिली। रिकॉर्ड बुक में उथल-पुथल मच गई।

मैच में केकेआर की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 261 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिल सॉल्‍ट (75) और सुनील नरेन (71) ने धमाकेदार टीम को शुरुआत दी। जवाब में पंजाब किंग्‍स ने जॉनी बेयरस्‍टो नाबाद 108 और शशांक सिंह नाबाद 68 और प्रभसिमरन सिंह 54 रनों की पारी के दम पर 8 गेंद शेष रहते इस स्कोर को खड़ा कर लिया।

इस मैच में बने रिकॉर्डस ने आईपीएल इतिहास की किताब में उथल-पुथल मचा दी। एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित हुए। चलिए अब गौर करते हैं कि इस मुकाबले में बने रिकॉर्ड्स पर…

पंजाब ने हासिल किया सबसे बड़ा स्कोर…

पंजाब किंग्‍स की टीम ने टी-20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने मार्च 2023 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 258 रन के लक्ष्‍य का पीछा किया था।

आरसीबी का रिकॉर्ड टूटा

पंजाब किंग्‍स ने टी20 इतिहास में दूसरी पारी में सबसे बड़ा स्‍कोर बनाने का रिकॉर्ड कायम किया। पंजाब किंग्‍स ने आरसीबी का रिकॉर्ड तोड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर 262 रनों का स्‍कोर बनाया था। पंजाब ने 263 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

42 छक्के लगे

कोलकाता और पंजाब के मैच के दौरान कुल 42 छक्के लगे। यह एक टी20 मैच में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगने का रिकॉर्ड है। इससे पहले हैदराबाद और मुंबई, हैदराबाद और आरसीबी के बीच मैचों में 38-38 छक्‍के लगे थे।

एक पारी में 24 छक्के

पंजाब किंग्‍स ने आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्‍यादा 42 छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम था, जिन्‍होंने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ मौजूदा सीजन में 22 छक्‍के जड़े थे।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: संदेशखाली में CBI और NSG का बड़ा एक्शन, टीएमसी नेता के घर मिला हथियार और बारूद

7वीं बार 500 का आंकड़ा पार

एक टी20 मैच में सातवीं बार 500 रनों का आंकड़ा पार हुआ। आईपीएल 2024 में तीन बार 500 रन का आंकड़ा पार हो चुका है।

45 गेंदों में शतक

आईपीएल इतिहास में पंजाब के लिए जॉनी बेयरस्‍टो ने 45 गेंदों पर दूसरा संयुक्‍त सबसे तेज शतक जड़ा। उन्‍होंने 45 गेंदों में शतक जड़कर मयंक अग्रवाल की बराबरी की। डेविड मिलर ने साल 2013 में आरसीबी के खिलाफ 38 गेंदों में शतक जड़ा था। मिलर के नाम अब भी यह र‍िकॉर्ड कायम है।

Read Also: Loksabha Chunav 2nd Phase Votting: दूसरे चरण में एनडीए को भरपूर समर्थन, विपक्ष पूरी तरह निराश- PM Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *