Loksabha Election 2024 Rahul Gandhi Nomination: लोकसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी है। सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप के साथ-साथ एक-दूसरे से नाराज होने का क्रम भी जारी है। देशभर में पार्टियां कहीं गठबंधन कर रही है तो कहीं प्रत्याशियों को बदला जा रहा है। इसके अलावा पहले चरण के मतदान के लिए प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन भी दाखिल कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने एक बार फिर से अपना नामांकन वायनाड से दाखिल किया है।
बुधवार को नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस सांसद ने पहले रोड शो निकाला, जिसमें प्रियंका गांधी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा,’मैं पांच साल पहले वायनाड आया, जब आपने मुझे संसद सदस्य के रूप में चुना था। आपने तुरंत मुझे अपने परिवार का हिस्सा बना लिया। वायनाड के हर व्यक्ति ने मुझे स्नेह, प्यार और सम्मान दिया है और मुझे अपने जैसा माना।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आज जननायक राहुल गांधी ने अपना नामांकन भर दिया है। लोकतंत्र को बचाने और अन्याय को हराने के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं और इस लड़ाई में पूरा देश हमारे साथ है। इस बार तानाशाही हारेगी और लोकतंत्र की जीत होगी। देश में इस समय तानाशाही चरम पर है इसलिए अब पूरा देश एकजुट है।
राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका संसद सदस्य होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आपके साथ एक मतदाता की तरह व्यवहार नहीं करता, नहीं उस तरह सोचता हूं। बल्कि मैं आपके साथ वैसा ही व्यवहार करता हूं, जैसे मैं अपनी छोटी बहन प्रियंका के बारे में सोचता हूं। इसलिए वायनाड के घरों में, मेरी बहनें, माताएं, पिता और भाई हैं और इसके लिए मैं आपको तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।
Read Also: Cricket: टी-20 विश्वकप से पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका, इस धाकड़ ऑलराउंडर ने खेलने से किया इंकार
राहुल ने आगे कहा, यहां पर मानव-पशु संघर्ष का मुद्दा है, मेडिकल कॉलेज का मुद्दा है। मैं इस लड़ाई में वायनाड के लोगों के साथ खड़ा हूं। हमने मेडिकल कॉलेज पर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है, मैंने सीएम को पत्र लिखा है। लेकिन दुर्भाग्य से, वे आगे नहीं बढ़े हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर दिल्ली में हमारी सरकार है और जब केरल में हमारी सरकार बनेगी, तो हम इन मुद्दों को हल करेंगे।