Ind vs Eng Dharamsala Test Live: पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 255 रनों की बढ़त बना ली है। पहली पारी में भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान 473 रन हो गया। दूसरे दिन कुलदीप यादव 27 रन और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने इस टेस्ट मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है।
दूसरे दिन भारत की ओर से पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा (103) और शुभमन गिल (110) ने शतक लगाया। रोहित शर्मा का यह 12वां और गिल का चौथा टेस्ट शतक है। इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर को 4 विकेट मिले और टॉम हार्टली ने दो विकेट झटके। एक-एक सफलता जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स को भी मिली।
बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा और जेम्स एंडरसन ने गिल को आउट किया। इसके बाद भारत की ओर से मोर्चा सरफराज खान और पहला टेस्ट मैच खेल रहे देवदत्त पड्डिकल ने संभाला। दोनों युवा बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई। सरफराज खान ने 60 गेंदों में 56 और देवदत्त ने 103 गेंदों में 65 रन बनाए। इसके बाद भारत का कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका।
क्राउली ने लगाई थी फिफ्टी
गुरुवार को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन, पहले दिन इंग्लैंड की टीम 218 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने पांच और अश्विन ने चार विकेट झटके। इसके अलावा रवीन्द्र जडेजा ने एक विकेट लिया था। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन ओपनर जैक क्राउली ने 79 रन बनाए थे।
Read Also: Rajyasabha: सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, PM Modi ने एक्स पर दी जानकारी
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। लेकिन क्राउली को छोड़कर कोई बल्लेबाज रन नहीं बना सका। नतीजन इंग्लिश टीम 218 रनों पर ढेर हो गई। पहली पारी में भारत अभी अपनी बढ़त को और बढ़ाना चाहेगा। सीरीज का समापन 4-1 से करना चाहेगा।