Loksabha Chunav 2024: गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस, बोले- भगवान राम का किया गया अपमान

Loksabha Chunav 2024: आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद चुनाव आयोग किसी भी समय कर सकता है। ऐसे में सभी सियासी दल अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही है लेकिन कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लग रहा है। अब कांग्रेस को गुजरात में तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अर्जुन मोडवाढिया ने हाथ का साथ छोड़ दिया।

अर्जुन मोडवाढिया ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को भेज दिया। इस्तीफे की वजह मोडवाढिया ने भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को ठुकराना बताया। बता दें कि, जब कांग्रेस ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराया था, उस समय अर्जुन मोडवाढिया ने ट्वीट कर नाराजगी जताई थी और पार्टी को बड़ा नुकसान झेलने को तैयार रहने के लिए कहा था।

जानकारी के मुताबिक, अब अर्जुन मोढवाडिया अगले कुछ दिनों में बीजेपी में शामिल होंगे> वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले विधानसभा उपचुनाव में वह बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव भी लड़ेंगे। मोढवाडिया पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं और 2 बार विधायक रह चुके हैं। तीसरी बार वह कांग्रेस के ही टिकट पर 2022 मे जीते थे।

Read Also: Politics: पीएम मोदी का परिवारवाद पर जोरदार हमला, आदिलाबाद में बोले- ‘मैं हूं मोदी का परिवार’

राहुल ने असम में किया जनता का अपमान- मोडवाढिया

बता दें कि, मोढवाडिया ने अपने इस्तीफे के पीछे कांग्रेस द्वारा राम मंदिर का न्योता ठुकराए जाना बताया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इसमें उन्होंने राम मंदिर के न्योते को ठुकराने की बात का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने न्योता ठुकराकर भगवान राम का अपमान किया है। राहुल गांधी ने असम में जिस तरह से व्यवहार किया, उससे भारत की जनता का अपमान हुआ।

गौरतलब है कि, इसी साल जनवरी में भी कांग्रेस के एक सीनियर विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। तब सीजे चावड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। चावड़ा वीजापुर सीट से विधायक थे। उनसे पहले खंभात सीट से विधायक चिराग पटेल ने कांग्रेस छोड़ी थी। सीजे चावड़ा साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह के खिलाफ गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। सीजे चावड़ा को पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बाघेला का करीबी भी माना जाता है।

Read Also: PM Modi ने परिवार को लेकर दिया नया नारा, शाह, नड्डा, राजनाथ और योगी ने लिखा- मोदी का परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *