Chandigarh Mayor Election पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अब फिर से होगी वोटिंग, अमान्य 8 वोट हुए मान्य

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त है। आज मामले पर सुनवाई सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेवी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच कर रही है। इस बाबत चीफ जस्टिस ने बैलेट पेपर भी देखें। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित पेपर्स और मतगणना के दिन का पूरा वीडियो फुटेज मंगलवार को पेश करने को कहा था। जिससे मामले को तह से समझा जा सके।

Read More

Maharashtra: मराठा आरक्षण बिल विधानसभा से पास, शिक्षा और नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान

Maratha Reservation Bill: मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल पर मुहर लग गई। विधानसभा से यह बिल सर्वसम्मति से पास हो गया और इसे विधान परिषद में पेश किया जाएगा। मराठा आरक्षण को लेकर विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस बिल में मराठा समुदाय के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।

Read More

Haryana Budget Session: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ सत्र, 23 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट

Haryana Budget Session: हरियाणा का बजट सत्र आज से राज्यपाल दत्तात्रेय बंडारू के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। आज ही सदन में अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। यह चर्चा 21 फरवरी तक चलेगी और इस दौरान प्रश्नकाल नहीं होगा। 23 फरवरी को मनोहर सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी।

Read More

Rahul Gandhi Defamation Case: सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत, गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को मानहानि मामले में जमानत मिल गई है। राहुल गांधी पर कर्नाटक चुनाव में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का आरोप है। मंगलवार को राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए। कड़ी सुरक्षा के बीत कोर्ट में पेश हुए कांग्रेस नेता को जमानत मिल गई। इसके बाद वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में वापिस शामिल हो गए।

Read More

West Bengal: संदेशखाली जा रहे शुभेंदु को पुलिस ने रोका, पहले लगाई गई धारा 144, HC ने दी थी जाने की अनुमति

West Bengal Sandeshkhali: बीते 10 दिनों से पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के हिंसा प्रभावित संदेशखाली में बंगाल और हंगामा जारी है। बीजेपी बंगाल नेता शुभेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने के लिए कोलकाता हाईकोर्ट ने इजाजत दी थी लेकिन सोमवार सुबह पुलिस ने पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी और शुभेंदु को रास्ते में पुलिस ने रोक लिया। कोर्ट ने इजाजत देते हुए कहा कि आप संदेशखाली में कोई असंवेदनशील बयान नहीं देंगे।

Read More

UP: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव, बलिया, बिजनौर और मुरादाबाद सीट पर फंसा पेंच

Loksabha Chunav 2024: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी सियासी दल जुटे हैं। सीटों के समीकरणों को ध्यान में रखकर गठबंधन किया जा रहा है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों की निगाहें टिकी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय उत्तर प्रदेश में है। कांग्रेस के दुर्ग कहे जाने वाली लोकसभा सीट अमेठी और रायबरेली में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने की संभावना पर सस्पेंस गहरा गया है।  

Read More

Haryana: बीपीएल कार्ड का दुरूपयोग पड़ेगा मंहगा, राशन डिपो होल्डर्स की जांच के बाद ​ही मिल सकेगा राशन

चंडीगढ़: लगभग साढ़े नौ वर्षों से हरियाणा में शाषण कर रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सबसे बड़ी विशेषता रही है कि वे सरकारी योजनाओं के दायरे में समाज के हर हिस्से के जरूरतमंद को लाना चाहते हैं और चाहते हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरत मंद तक पहुंचे। लेकिन दूसरी तरफ उनका प्रयास रहा है कि योजनाओं का दुरूपयोग न हो और कोई भी गलत तरीके से योजनाओं का लाभ न ले सके।

Read More

Ind vs Eng: रांची टेस्ट से पहले भारत के लिए खुशखबरी, इस स्टार खिलाड़ी की टीम में होगी वापसी

Ind vs Eng KL Rahul: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। चौथा मैच 23 फरवरी को रांची में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल वापसी कर सकते हैं। राहुल मांसपेशियों में खिचाव की वजह से दो मैचों से बाहर है।

Read More

आंदोलन, बैठक और वार्ता, चौथे दौर की बातचीत में नहीं निकला रास्ता, SKM ने सरकार के प्रस्ताव को किया खारिज

Kisan Andolan: संयुक्त किसान मोर्चा ने केन्द्र सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। केन्द्र सरकार ने किसान संगठनों के साथ बातचीत में A2+FL+50% के आधार पर एमएसपी देने का प्रस्ताव दिया था। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि हमें C2+50% से नीचे कुछ भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Read More

Loksabha Chunav 2024: गाजीपुर से अफजाल अंसारी और चर्चित मुजफ्फरनगर सीट से हरेन्द्र मलिक को मिला टिकट, सपा ने 11 प्रत्याशियों पर लगाई मुहर

Loksabha Chunav 2024: आगामी लोकसभा चुनावी की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने आज 11 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूची जारी करते हुए गाजीपुर से एक बार फिर मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से प्रत्याशी बनाया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में से एक मुजफ्फरनगर से सपा ने हरेन्द्र मलिक को प्रत्याशी बनाया है।

Read More