Ind vs Eng KL Rahul: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। चौथा मैच 23 फरवरी को रांची में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल वापसी कर सकते हैं। राहुल मांसपेशियों में खिचाव की वजह से दो मैचों से बाहर है।
राहुल अपने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत के बाद दूसरा और तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने बताया कि राहुल ने पिछले सप्ताह 90 प्रतिशत फिटनेस हासिल कर ली थी। अब वह चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। अगले मैच में वापसी करेंगे।
इसके अलावा बताया जा रहा है कि चौथे मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। भारतीय टीम मंगलवार को रांची के लिए रवाना होगी और बुमराह को आराम मिलने की संभावना है। राहुल मैच फिटनेस हासिल करने के करीब हैं और उनके टीम में शामिल होने की काफी संभावना है। उन्हें रांची टेस्ट के लिए उपलब्ध होना चाहिए।
बता दें कि, सीरीज के पहले मैच में केएल राहुल ने भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी और शानदार शतक लगाया था। इसके बाद वह चोट के कारण अगले दो मैचों से बाहर हो गए। अगर तेज गेंदबाज बुमराह की बात करें तो वह पांच मैचों की इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम तीन मैचों में 17 विकेट हैं।
दूसरे टेस्ट मैच विशाखापटनम (वाइजैग) में अपने दम पर बुमराह ने भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया था। इसके बाद वापसी पर उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। राजकोट की पहली पारी में चार विकेट झटके थे। हालांकि, दूसरी पारी में सिराज को केवल 5 ओवर मिले। जिसमें इनके हिस्से में कोई सफलता नहीं आई।