IPL 2024 Mohammed Shami: आईपीएल 2024 से पहले बड़ी खबर सामने आई है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। शमी बीते दो सीजन से गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे। वनडे विश्वकप 2023 के फाइनल के बाद से शमी की क्रिकेट मैदान पर वापसी नहीं हो पाई है। शमी चोटिल है और वह टकने की सर्जरी के लिए ब्रिटेन जाएंगे। बीसीसीआई सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी दी है।
मोहम्मद शमी वनडे विश्वकप 2023 के बाद से कोई सीरीज नहीं खेले है। उन्होंने आखिरी बार नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्वकप फाइनल में भारत के लिए खेला था। बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने पीटीआई को बताया कि शमी जनवरी के आखिरी सप्ताह में टखने का स्पेशल इंजेक्शन लेने के लिए लंदन गए थे, वहां उन्हें बताया गया था कि तीन सप्ताह के बाद, वह हल्की दौड़ शुरू कर सकते हैं और उसके बाद इस इंजेक्शन को ले सकते हैं।
शानदार रहा शमी का करियर
बता दें कि, शमी ने वनडे विश्वकप के 7 मैचों में 24 विकेट लेकर भारत के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया, वो दर्द के बावजूद इस टूर्नामेंट में खेले थे। शमी को बॉलिंग करते हुए बार-बार समस्या हुई थी। लेकिन उन्होंने इसका असर अपने प्रदर्शन पर नहीं पड़ने दिया। हाल ही में शमी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शमी ने अपने एक दशक से अधिक लंबे करियर में 229 टेस्ट, 195 वनडे और 24 टी20 विकेट झटके हैं।
Read Also: Kisan Andolan: चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक शुरू, मृतक किसान शुभकरण को दी गई श्रद्धांजलि
बुमराह को चौथे मैच में आराम
बता दें कि, इस समय भारत इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहा है। सीरीज में भारत पहला मैच हारने के बाद 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार को 23 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच में भारत ने स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड के चलते आराम दिया है। टीम में मुकेश कुमार को शामिल किया है।
Read Also: Haryana: मनोहर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास…आंकड़ों के भरोसे नहीं, बहस के भरोसे हैं हुड्डा