Haryana: मनोहर लाल ने लगाई सौगातों की झड़ी…खेती किसानी और उर्जा क्षेत्र की गिनाई उपलब्धियां

संतोष कुमार सिंह

चंडीगढ़: प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मनोहर लाल ने आज प्रेस वार्ता किया जिनमें प्रदेश वासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की और इनके जरिए प्रदेश के लोगों को करोड़ों की सौगातें दी।

उर्जा संबंधी घोषणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा आज ऊर्जा लाइफ लाइन बन गई है। 2014 में जब सत्ता संभाली थी, तब 9000 MW बिजली उपलब्ध थी। आज ये बढ़कर 15000 MW हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा ने उड़ीसा से 800MW बिजली लेने के लिए समझौता किया। इस बाबत हरियाणा सरकार और उड़ीसा की कम्पनी बीच MOU हुआ है। आज 800 MW का समझौता किया है। इ

सके साथ ही यमुनानगर में 800MW का थर्मल पावर बनाने और शिलान्यास किये जाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने किया। साथ ही कहा कि आज हरियाणा बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है बिजली की कभी कमी नही आने दी।  आज 5800 गावों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। साथ ही विगत 9 साल में हरियाणा सरकार ने बिजली के रेट भी नही बढ़ाए हैं। 

Read Also: Ind vs Eng Rajkot Test: रोहित और जडेजा की शतकीय पारी, सरफराज ने खींचा ध्यान, पहला दिन रहा भारत के नाम

किसानों से जुड़ी घोषणायें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के लिए बहुत गम्भीर है। समय-समय पर किसानों से जुड़ी नई योजना शुरू की जाती है।

8615 किसानों के खाते में 18 करोड़ मुआवजा DBT के जरिए भेजा।

क्षति पूर्ति पोर्टल के ज़रिए किसानों ने जो आवेदन किया उसके आंकलन के बाद मुआवजा राशि जारी हुई है।

किसानों को दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली सब्सिडी भी DBT की

बाजरे के लिए भावन्तर भरपाई योजना के तहत 177 करोड़ दिए।

बाढ़ से नुकसान का कुल 130 करोड़ मुआवजा।

भावन्तर भरपाई योजना बहुत अच्छी है ये दो प्रकार से काम करती है।

इस बार बाजरे के भाव मे बाजार रेट से 300 रुपए कम है आज किसान को अंतर की राशि अदा की गई है।

1088 करोड़ अबतक भावन्तर योजना के तहत दिया गया।

बाजरे की 3 लाख 54 टन खरीद हुई थी।

धान के मुकाबले अन्य फसल लगाने पर दी जाती है सब्सिडी।

धान की सीधी बिजाई पर भी दिया जाता है अनुदान।

प्रकृति खेती को भी सरकार प्रोत्साहित करती है।

2680 किसानों को 20 करोड़ दिए।

Read Also: UAE: अबू धाबी के हिन्दू मंदिर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मूर्तियों की विशेष पूजा-अर्चना में हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *