UAE Hindu Mandir Innauguration: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यूएई दौरे पर हैं। आज उन्होंने अबू धाबी में 27 एकड़ में बने भव्य हिन्दू मंदिर का उद्घाटन किया। मंदिर में मूर्तियों की विशेष पूजा अर्चना में शामिल हुए। इससे पहले पीएम ने मंदिर परिसर का जायजा लिया था।
मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी (BAPS) ने बनाया है। इसकी लागत 700 करोड़ रुपए आई है। PM मोदी 13 जनवरी को दुबई पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई।
इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया था। 65 हजार भारतीयों से कहा- राष्ट्रपति नाहयान ने मंदिर के प्रस्ताव को बगैर एक पल भी गंवाए हां कह दिया। उन्होंने मुझसे यह तक कह दिया था कि जिस जमीन पर आप लकीर खींच देंगे, मैं वो आपको दे दूंगा।
यूएई दौर पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति नाहयान ने इजराइल-हमास जंग और लाल सागर में जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर भी चर्चा की। विदेश मंत्रालय के सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जो भारत सहित पूरी दुनिया में व्यापक ऊर्जा सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण सोर्स है। इसको लेकर गहन चर्चा की गई है।
Read Also: West Bengal: पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की, प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल
विदेश मंत्रालय के सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने आगे बताया कि मंगलवार 13 जनवरी को PM मोदी और राष्ट्रपति जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय चर्चा हुई। इस दौरान 10 समझौतों पर साइन किए गए। चर्चा में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण विकास के पूरे पहलू को शामिल किया गया।
बता दें कि, पीएम मोदी इनोवेटिव मार्केट प्लेस ‘भारत मार्ट’ का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। इसका उद्देश्य भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर लाना और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध बढ़ाना है। जिससे दोनों देशों की आर्थिक स्थिति को और मजबूती मिलेगी और विश्वस्तर पर उत्पादों को लाया जाएगा।
Read Also: Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल को ED का छठा समन, 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया