संतोष कुमार सिंह
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं के लिए एक ऐसी योजना का शुभारंभ किया है जिससे युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही हरित प्रदेश हरियाणा में वन क्षेत्र और हरियाली का विस्तार भी होगा। ये योजना वन मित्र योजना जिसकी शुभारंभ मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ में किया।
क्या कहा मुख्यमंत्री ने
वन मित्र योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस योजना के जरिए युवाओं को पेड़ लगाने के लिए भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के तहत 20 रुपए गड्डा खोदने के लिए दिए जाएंगे। पेड़ लगाने के लिए युवाओं को सरकार की तरफ से 30 रूपये दिया जायेगा।
फिर हर महीना 10 रुपए प्रति पेड़ सरकार की ओर से युवाओं काे दिए जाएंगे। अगले साल 8 रुपए प्रति महीना प्रति पेड़ मिलेंगे। तीसरे साल 5 रुपए और चौथे साल 3 रुपए प्रति महीना प्रति पेड़ दिया जाएगा।
Read Also: किसान आंदोलन या सेना का आक्रमण…दोनों पक्षों से उठते ये सवाल
वन मित्र योजना का पोर्टल बिल लॉन्च
योजना की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कि वन मित्र योजना का पोर्टल लॉन्च किया है। यह योजना मिशन 60000 का ही भाग है। पहले साल में 60,000 युवा पेड़ लगा के उसका देखभाल करेंगे। साथ ही इस योजना से
1 लाख रुपए से कम आय वाले युवा इस योजना से लाभान्वित होंगे। इस योजना के तहत फिलहाल युवा अधिकतम 10 पेड़ ही लगा सकता है और ये पेड़ परंपरागत पेड़ होंगे। इस योजना के तहत लगाये गये पेड़ों को 14 साल बाद ही जमीन मालिक काट सकेगा।