Delhi: दिल्ली सरकार की फिर बढ़ी मुश्किलें, सीएम केजरीवाल के निजी सचिव समेत कई नेताओं के घर ED की छापेमारी

Delhi Arvind Kejriwal: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब दिल्ली में आप के कई बड़े नेताओं के घर सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव वैभव और राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर यह छापेमारी हुई है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के अलावा कुछ अन्य नेताओं के करीब 12 ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसा सुनने में आ रहा है कि मुख्यमंत्री के PA के घर पर रेड हो रही है। ये क्या हो रहा है? हमें डराने-धमकाने की कोशिश है। पीएम को कहना चाहती हूं हम डरने वाले नहीं हैं।

लोकतंत्र का घोंटा जा रहा गला- आतिशी  

आगे आतिशी ने कहा कि, इस देश में पुलिस के द्वारा और इन्वेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा डराने धमकाने से रोकने के लिए कोर्ट ने ऑर्डर दिया था। इसमें कहा गया था कि इन्वेस्टिगेशन CCTV कैमरा की निगरानी में जांच करनी होती है। ये जजमेंट ED पर भी लागू होता है। लेकिन, लोकतंत्र का गला घोंटकर विपक्ष को परेशान किया जा रहा है।

बता दें, केंद्रीय एजेंसी दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच में जुटी है। सीबीआई और दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की एफआईआर के आधार पर ईडी ने यह कार्रवाई की है। सीबीआई की एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक मीटरों की आपूर्ति, उन्हें लगाने, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए टेंडर देते समय एक कंपनी को लाभ पहुंचाया है।

Read Also: Bageshwar Baba: एक बार फिर विवादों में धीरेंद्र शास्त्री…हरियाणा के किसानों ने दिया अल्टीमेटम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *