India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 106 रनों से जीत हासिल की है। सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता था। अब दोनों देशों के बीच सीरीज 1-1 से बराबर है। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को बाकी के बचे हुए तीन टेस्ट मैचों के लिए सीरीज का ऐलान करना है।
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के नेतृत्व में अगले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज 6 फरवरी को टीम की घोषणा हो सकती है। ऐसे में चोटिल खिलाड़ी शुभमन गिल, रवीन्द्र जडेजा और मोहम्मद शमी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। जडेजा और गिल इसी सीरीज में चोटिल हुए हैं।
कोहली और राहुल की होगी वापसी
बता दें कि, सीरीज के बचे हुए मैचों के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल की टीम में वापसी जरूर हो सकती है। कोहली ने पहले दो मैचों से ब्रेक लिया था जबकि राहुल चोट के कारण दूसरा मैच नहीं खेले थे। राहुल को भी पहले टेस्ट के बाद दाईं जांघ में दर्द की शिकायत थी। रवीन्द्र जडेजा और तेज गेंदबाज शमी को लेकर अभी कोई तस्वीर साफ होती हुई नहीं दिखाई दे रही है।
Read Also: Uttarakhand: विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, शादी तलाक समेत बदल जाएंगे कई नियम
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही टखने की चोट से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमी अब तक फिट नहीं हो सके हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज शमी इन दिनों लंदन में है और उनकी सर्जरी को लेकर भी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (WK), ध्रुव जुरेल (WK), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (VC), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार।