Poonam Pandey: शुक्रवार सुबह 2 फरवरी एक ख़बर देश में तेजी से फैलने लगी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडेय का निधन हो गया। पूनम पांडेय की मैनेजमेंट टीम ने इस ख़बर की पुष्टि इंस्टाग्रम पर की कि आज की सुबह हमारे के लिए बहुत परेशान करने वाली है। इसका कारण है कि एक्ट्रेस की जान सर्वाइकल कैंसर ने ली है। लेकिन, इसके बाद एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार की कोई ख़बर नहीं आई।
इतना ही नहीं पूनम पांडेय के घर वालों का अता पता भी नहीं है। अब खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फिर से तहलका मचा दिया कि वो जिंदा है और उनकी मौत की ख़बर झूठी है। वीडियो में एक्ट्रेस को पूरी तरह से स्वस्थ देखा जा सकता है। सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत नहीं हुई है।
जागरूकता के लिए फैलाई ख़बर- पांडेय
इस फैक ख़बर को लेकर पूनम ने कहा कि मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यह ख़बर फैलाई। उन्होंने आगे बताया कि किसी दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन है। आपको बस अपने टेस्ट करवाने हैं और एचपीवी वैक्सीन लगवानी है।
इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। इसके बाद पूनम ने एक और वीडियो शेयर फैंस से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि इस बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक फैलाना जरूरी है क्योंकि इस कैंसर ने बहुत सी महिलाओं की जान ले ली है।
Read Also: Delhi: लाल कृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी बोले- ‘मेरे लिए बहुत भावुक क्षण’
बता दें कि, 2 फरवरी शुक्रवार की सुबह पूनम पांडेय के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की गई थी जिसमें कहा गया कि पूनम पांडेय की मौत हो गई। इसका कारण सर्वाइकल कैंसर है और वह बीते कुछ दिनों से इस बीमारी से जूझ रही है। फिलहाल वह अपने घर यूपी में रहकर इसका इलाज करवा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस को इस पर विश्वास करना मुश्किल हो गया।
सदमे में चला गया था बॉडीगार्ड
पोस्ट शेयर होने के बाद कई यूजर्स ने इसे फेक बताया था जिस पर पूनम की मैनेजर ने इस सफाई देते हुए कहा था कि यह सच है। आखिरकार यह ख़बर फेक ही साबित हुई। पूनम पांडे का परिवार भी गायब था और उनके बॉडीगार्ड को उनकी बीमारी और मौत का अंदाजा तक नहीं था। मौत की ख़बर से बॉडीगार्ड सदमे में चला गया था। सोशल मीडिया पर पूनम की एक वीडियो KRK ने शेयर की थी कि जिसमें एक्ट्रेस को पार्टी करते देखा गया था। KRK ने बताया था कि पूनम दो दिन पहले पार्टी कर रही थीं।