Interim Budget 2024: बजट पर सीएम मनोहर लाल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘मातृशक्ति के कल्याण का बजट’

Interim Budget 2024 CM Manohar Lal: गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश किया। निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का दूसरा अंतरिम और कुल छटा बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 10 सालों को उपलब्धियों को गिनाया।

आम चुनाव से पहले पेश किए गए अंतरिम बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया और सैलरीड क्लास को राहत नहीं मिली है। इसके अलावा मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भी कुछ खास नहीं दिखाई दिया। केंद्र सरकार ने इस बार बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खासा ज़ोर दिया है।

देश के पीएम मोदी ने इसे देश के भविष्य के निर्माण का बजट बताया और कहा कि यह विकसित भारत के निर्माण में मदद करेगा। अब बजट पर प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई है। बीजेपी नेताओं ने बजट की जमकर तारीफ की और वित्त मंत्री का आभार जताया।

Read Also: Jharkhand Politics Crisis: बिहार में चट इस्तीफा…पट सरकार…झारखंड में बस इंतजार…इंतजार

मातृशक्ति होगी आत्मनिर्भर- मनोहर लाल

इसी कड़ी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। मनोहर लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट करते हुए बजट की जमकर तारीफ की और उन्होंने खास तौर पर लखपति दीदी योजना का जिक्र किया। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की गई पोस्ट में लिखा कि देश की महिलाएं आत्मनिर्भर हों और भारत की उन्नति में मजबूत भागीदार बनें।

इन सपनों को मूर्त रूप देने के लिए बीजेपी सरकार ने मातृशक्ति के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं। हरियाणा सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे लिखा कि हमने भी सेल्फ हेल्प ग्रुप सहित विभिन्न योजनाओं के जरिए माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनने के लिए सदैव प्रोत्साहित किया है। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘लखपति दीदी योजना’ को और भी बढ़ावा दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का जो फैसला लिया है, वो बेहद सराहनीय है। इससे देश में मातृशक्ति सशक्त और आत्मनिर्भर होगी। आम चुनाव के बाद पूर्ण बजट भी एक बार फिर से मोदी सरकार करेगी।

Read Also: Varanshi Gyanvapi: ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में रखा गया राम नाम का पत्थर, अष्ट प्रतिमाओं के साथ पूजा अर्चना शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *