Delhi: सीएम केजरीवाल का बड़ा दावा, AAP सरकार गिराने की कोशिश कर रही बीजेपी, 7 विधायकों से किया संपर्क
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी आप सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। बीजेपी ने हमारी पार्टी के 7 विधायकों से संपर्क किया है। बीजेपी अफवाह फैला रही है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है।