Rajasthan Cabinet: राजस्थान में भजनलाल शर्मा कैबिनेट का गठन हो गया। आज 12 कैबिनेट मंत्रियों समेत 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। आज कैबिनेट की तस्वीर साफ हो गई।
सात सांसदों ने लड़ा था चुनाव
राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक राज्यसभा सांसद समेत सात सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था। जिसमें चार सांसदों को जीत और तीन सांसदों को हार मिली है। विधानसभा चुनाव जीतने वाले सांसद किरोड़ीलाल मीणा, बाबा बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह और दीया कुमारी हैं। दीया कुमारी को बीजेपी पार्टी ने डिप्टी सीएम बना दिया।
read also: अवध में PM Modi: बोले- ‘आज पक्का घर रामलला को नहीं बल्कि 4 करोड़ गरीब लोगों को भी मिला है’
राजस्थान के कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट…
राज्यवर्धन सिंह राठौड़- (कैबिनेट मंत्री)
गजेंद्र सिंह खींवसर- (कैबिनेट मंत्री)
डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा- (कैबिनेट मंत्री)
मदन दिलावर- (कैबिनेट मंत्री)
जोगाराम पटेल- (कैबिनेट मंत्री)
बाबूलाल खराड़ी- (कैबिनेट मंत्री)
सुरेश सिंह रावत- (कैबिनेट मंत्री)
अविनाश गहलोत- (कैबिनेट मंत्री)
जोराराम कुमावत- (कैबिनेट मंत्री)
हेमन्त मीणा- (कैबिनेट मंत्री)
कन्हैयालाल चौधरी- (कैबिनेट मंत्री)
भजनलाल सरकार में राज्यमंत्री…..
संजय शर्मा- (राज्य मंत्री स्वंतत्र प्रभार)
गौतम कुमार- (राज्य मंत्री स्वंतत्र प्रभार)
झब्बर सिंह खर्रा- (राज्य मंत्री स्वंतत्र प्रभार)
सुरेंद्र पाल सिंह टीटी- (राज्य मंत्री स्वंतत्र प्रभार)
हीरालाल नगर- (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)