Lalan Singh Resign: बिहार में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब पार्टी की कमान प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार संभाल सकते हैं। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई।
बैठक के बाद पार्टी नेता विजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ललन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है। इसके बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। जिसमें इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जा सकता है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
read also: Rajasthan: नए साल पर भजनलाल सरकार का 70 लाख परिवारों को तोहफा, 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर
ललन सिंह के इस्तीफे पर जवाब देते हुए चौधरी ने कहा कि वह चुनाव की तैयारी करना चाहते हैं। अपने इस्तीफे को लेकर वह नीतीश कुमार से कई बार अनुरोध भी कर चुके थे। जिसे आज स्वीकार कर लिया गया। पार्टी में ललन सिंह और नीतीश कुमार के बीच नाराजगी की ख़बर महज अफवाह मात्र है।
बता दें कि, कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश में एक बार सियासी उलटफेर होने जा रहा है। जेडीयू एनडीए के साथ जाने वाली है। इस पर चौधरी ने कहा कि इसका वर्तमान घटनाक्रम के साथ कोई जुड़ाव नहीं है। मीडिया खुद के कयास लगा रही है। पार्टी एकजुट और मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी कर रही है।
read also: UP: राम मंदिर उद्घाटन से पहले राम नगरी में बड़ा बदलाव, अब स्टेशन को कहिए ‘अयोध्या धाम’