Jammu Kashmir: तीन नागरिकों की मौत का मामला, ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी पर एक्शन  

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुई तीन नागरिकों की मौत के मामले में एक ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी पर एक्शन लिया गया। एक्शन लेते हुए अधिकारी को अटैच कर दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के ब्रिगेडियर कमांडर को अटैच किया गया है।

साथ ही अटैच किए गए अधिकारी के क्षेत्र में हुए आतंकी हमलों में जवानों के शहीद होने की घटनाओं की भी जांच की जाएगी। दरअसल, राजौरी-पुंछ सेक्टर में घात लगाकर सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था और हमले में चार जवानों ने बलिदान दिया था।

इसके बाद हमले से संबंधित पूछताछ के लिए तीनों नागरिकों को हिरासत में लिया गया था। ये तीनों नागरिक बाद में मृत पाए गए थे। इसको लेकर सेना ने जांच के आदेश दिए थे। जांच शुरू होने के साथ ही ब्रिगेडियर कमांडर पर पहला एक्शन लिया गया है।

read also: MP Cabinet Oath Ceremony: मोहन कैबिनेट का विस्तार, 28 विधायकों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, यह रही पूरी लिस्ट

आर्मी चीफ ने लिया जायजा

जानकारी के लिए बता दें कि, 21 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे के आस पास राजौरी/पुंछ के सुरनकोट उपखंड में घने वन क्षेत्रों में दानार सवानिया मोड़ पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया था। सेना के दो वाहनों पर हुए हमले में चार जवान शहीद हो गए थे और तीन जवान घायल हो गए थे।

आतंकी हमले की चपेट में आए सेना के वाहन एक ऑपरेशन के लिए जा रहे थे। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए इलाके में ऑपरेशन शुरू किया जाना था। सोमवार को आर्मी चीफ मनोज पांडे राजौरी पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें जमीनी हकीकत से वाकिफ कराया।

read also: Haryana: सुशासन दिवस पर सरकार की मनोहर सौगात, आंगनवाड़ी वर्कर्स को स्मार्टफोन वितरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *