Rajasthan Cabinet: भजनलाल कैबिनेट में युवा विधायकों की होगी बल्ले-बल्ले, नड्डा और शाह ने 17 नामों पर लगाई मुहर

Rajasthan BhajanLal Cabinet: राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की कमान संभाल ली है। लेकिन अभी तक नए कैबिनेट का गठन नहीं हुआ हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कैबिनेट का गठन कर लिया जाएगा। बीजेपी आलाकमान कैबिनेट के लिए नामों पर मंथन कर रहा है।

अगर विश्वस्त सूत्रों की मानें तो राजस्थान कैबिनेट में युवा विधायकों को मौका दिया जाएगा। इसमें 15 से 17 युवा विधायक शामिल होंगे। जिन्हें पहले चरण में मंत्री बनाया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा इन नामों पर मुहर लगा चुके हैं।

कैबिनेट गठन को लेकर बैठक

बताया जा रहा है कि सोमवार को दिल्ली नड्डा के आवास पर एक बैठक हुई। जिसमें मंत्रियों के नामों को लेकर मंथन किया और बाद में युवा विधायकों के नामों पर सहमति बन गई। हालांकि, अभी नामों का खुलासा नहीं हुआ है। जल्द ही पहले चरण में युवा विधायकों को मंत्री बनाकर अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

read also: Haryana: भारत की वर्तमान गवर्नेंस को गीता गवर्नेंस कह सकता हूं- जगदीप धनखड़

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा मौजूद थे। इसके अलावा राजस्थान अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह-प्रभारी विजया रहाटकर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया समेत अन्य बीजेपी के दिग्गज नेता शामल थे।

रविवार को दिल्ली दौरे पर आए सीएम और डिप्टी सीएम

जानकारी के लिए बता दें कि, राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की थी। सीएम बनने के बाद वह रविवार को पहली बार दिल्ली दौरे पर आए थे। साथ में डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। सोमवार को कैबिनेट गठन के लिए जेपी नड्डा आवास पर बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *